सालासर बालाजी से लौट रहे 4 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत, 10 घायल

Unknown
सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के पास रामगढ़ आसास रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गए.

हादसा उस समय हुआ जब सनवाली और पदानपूरा गांव के कुछ लोग मारुती वेन में सवार होकर सालासर बालजी के दर्शन कर वापस लोट रहे थे तभी आसास गांव के पास मारुती वेन को सामने से आ रही जीप ने टक्कर मार दी.

इस हादसे में मारुती में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फतेहपुर के धानुका अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहीं चारों म्रतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखावाया गया है. साथ ही दो घालयों की हालत जयादा गम्भीर होने पर उन्हें सीकर रेफर किया गया है.
इस हादसे में सनवाली छोटी गांव के रहने वाले डाली देवी, उदी देवी, शीशपाल और जयप्रकाश की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Tags